तारा मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : तारा शाहदेव व रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल मामले की जांच सीबीआइ से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की गयी है. याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि वह इस कांड की मॉनिटरिंग करें और सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय का गठन हो. देवघर निवासी समीर कुमार सिन्हा […]
विज्ञापन
रांची : तारा शाहदेव व रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल मामले की जांच सीबीआइ से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की गयी है. याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि वह इस कांड की मॉनिटरिंग करें और सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय का गठन हो.
देवघर निवासी समीर कुमार सिन्हा की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि रंजीत सिंह कोहली के घर की तलाशी के दौरान न्यायालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. इसमें आजसू के देवघर जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह हत्याकांड, सुखदेवनगर थाना में वर्ष 2009 में दर्ज दुष्कर्म के दो मामले शामिल हैं. एक निजी चैनल ने हत्याकांड के अभियुक्त को मंत्री द्वारा संरक्षण दिये जाने का वीडियो प्रसारित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










