Ranchi News : पांच सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 1545 बच्चों का होगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नामांकन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

रांची. सीबीएसइ बोर्ड की तर्ज पर रांची जिले में पांच मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) का संचालन किया जा रहा है. इन स्कूलों में वर्ष 2025-26 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आम सूचना के तहत इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं. राज्य में कुल 80 उत्कृष्ट विद्यालय हैं. इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन लिया जाता है.

किस स्कूल में कितनी सीटें रिक्त

जारी आम सूचना के तहत अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल में 475, सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल बरियातू में 442, टीवीएस जगन्नाथपुर में 408, मॉडल स्कूल कांके में 120 व केजीबीभी नामकुम में 100 सीटें रिक्त हैं.

10 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आवेदन नहीं लिया जायेगा. कक्षा छह, सात व नौ में नामांकन के लिए जिला स्तर पर लिखित परीक्षा ली जायेगी. परीक्षाफल के आधार पर बच्चों का चयन किया जायेगा. कक्षा 11वीं में नामांकन 10वीं बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा.

आठवीं व नौवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्देश जारी

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा आठवीं व नौवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किया है. जिलों को भेजे गये पत्र में परीक्षा सामग्री रखने को लेकर निर्देश दिया गया है. कक्षा आठवीं की परीक्षा 28 जनवरी व नौवीं की परीक्षा 29 व 30 जनवरी को प्रस्तावित है. उल्लेखनीय है कि कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया है. परीक्षा को लेकर जैक सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहा है. जैक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद रिक्त है. इस कारण परीक्षा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola