ePaper

रांची : तबादले के बाद भी निगम में जमे हैं चीफ इंजीनियर

Updated at : 17 Feb 2020 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : तबादले के बाद भी निगम में जमे हैं चीफ इंजीनियर

रांची : रांची नगर निगम के चीफ इंजीनियर राजदेव सिंह तबादला सात फरवरी को राज्य सरकार ने किया था. आदेश के आलोक में नगर आयुक्त मनोज कुमार ने 14 फरवरी को उन्हें विरमित भी कर दिया. इसके बावजूद वे निगम में अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं. राजदेव सिंह के स्थान पर नगर आयुक्त ने […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम के चीफ इंजीनियर राजदेव सिंह तबादला सात फरवरी को राज्य सरकार ने किया था. आदेश के आलोक में नगर आयुक्त मनोज कुमार ने 14 फरवरी को उन्हें विरमित भी कर दिया. इसके बावजूद वे निगम में अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं. राजदेव सिंह के स्थान पर नगर आयुक्त ने निगम के ही अधीक्षण अभियंता रामा शंकर राम को प्रभारी चीफ इंजीनियर बना दिया है. लेकिन, राजदेव सिंह उन्हें प्रभार नहीं सौंप रहे हैं.
चीफ इंजीनियर के रवैये से क्षुब्ध होकर पार्षदों ने इसका विरोध किया है. पार्षदों ने कहा कि तबादले के बाद भी चीफ इंजीनियर ठेकेदारों का बिल बैक डेट से पास कर रहे हैं. बिल पास करने के एवज में रुपये की भी लेन-देन हो रही है. चीफ इंजीनियर फोन करके ठेकेदारों से कह रहे हैं कि जो भी करना है, जल्दी से कर लो. दूसरी ओर, नक्शा शाखा में भी कार्यरत कई अभियंताओं का तबादला राज्य के अन्य नगर निकायों में हो गया है. उन्हें भी अब तक विरमित नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola