रांची : सीसीटीवी में दिखी महेंद्र जालान के हत्यारे की धुंधली तस्वीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में महेंद्रा फाइनेंस के बिजनेस एक्जीक्यूटिव मुकेश जालान की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. दो बाइक पर आये छह अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. उन अपराधियों की छवि मौके वारदात के समीप लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. लेकिन रात होने के […]
विज्ञापन
रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में महेंद्रा फाइनेंस के बिजनेस एक्जीक्यूटिव मुकेश जालान की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. दो बाइक पर आये छह अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. उन अपराधियों की छवि मौके वारदात के समीप लगे सीसीटीवी में कैद हुई है.
आपके शहर में
विज्ञापन
लेकिन रात होने के कारण उसमें अपराधियों की छवि धुंधली दिख रही है. शनिवार देर रात तक पुलिस न तो हत्या के कारणों का पता कर पायी और न ही हत्यारों की पहचान ही कर पायी है. घटना के बाद से ही परिजन और रिश्तेदार सब हतप्रभ हैं. ऑफिस स्टाफ को भी कोई जानकारी नहीं है. मृत की पत्नी अब भी सदमे में बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन