रांची : मरीजों के लिए इस्तेमाल होनेवाली ट्रॉली से ढोये गये रैक व दस्तावेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 9:34 AM
विज्ञापन
रिम्स में फिर लापरवाही. कुछ दिनों पहले एंबुलेंस से ढोया गया था फर्नीचर, अब रांची : रिम्स में शुक्रवार को मरीजों के लिए इस्तेमाल होनेवाली ट्रॉली का उपयोग रैक व दस्तावेज ढोने के लिए किया गया. कर्मचारियों ने मेडिकल रिकॉर्ड रूम के रैक व महत्वपूर्ण दस्तावेज को प्रशासनिक भवन में शिफ्ट करने के लिए ट्रॉली […]
विज्ञापन
रिम्स में फिर लापरवाही. कुछ दिनों पहले एंबुलेंस से ढोया गया था फर्नीचर, अब
रांची : रिम्स में शुक्रवार को मरीजों के लिए इस्तेमाल होनेवाली ट्रॉली का उपयोग रैक व दस्तावेज ढोने के लिए किया गया. कर्मचारियों ने मेडिकल रिकॉर्ड रूम के रैक व महत्वपूर्ण दस्तावेज को प्रशासनिक भवन में शिफ्ट करने के लिए ट्रॉली का इस्तेमाल किया. शिफ्टिंग कार्य में लगे कर्मचारियाें का कहना था कि हम अधिकारी के निर्देश का पालन कर रहे हैं. हमको ट्रॉली से रैक व दस्तावेज लेकर प्रशासनिक भवन में पहुंचाने को कहा गया है.
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले रिम्स अधीक्षक कार्यालय केसामने से एंबुलेंस से फर्नीचर की ढुलाई की गयी थी. खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर रिम्स प्रबंधन व सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया था कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करें. अगर आगे से ऐसा होता है, कार्रवाई की जायेगी. इसके बावजूद मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले संसाधनों का उपयोग सामान ढोने में किया जा रहा है.
रिम्स में जेरिएट्रिक वार्ड का उदघाटन 10 को : रिम्स में बुजुर्गों के लिए तैयार जेरिएट्रिक वार्ड का उदघाटन सोमवार यानी 10 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे. निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जेरिएट्रिक वार्ड बनकर तैयार है. कमियों को दूर कर लिया गया है. जेरिएट्रिक वार्ड 30 बेड का होगा.
रिम्स के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाले संसाधनों का उपयोग सामान ढोने में नहीं करना है. अगर ऐसा किया गया है, तो यह गंभीर मामला है. इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉ दिनेश कुमार सिंह, निदेशक, रिम्स
पार्टी में नहीं मंगायी गयी थी शराब, रिम्स की छवि धूमिल करने का प्रयास : निदेशक
रांची. रिम्स के प्रशासनिक भवन में आयोजित पार्टी में शराब के सेवन का मामला प्रकाश में आने पर रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने इसकी जांच करा कर रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को भेज दी है. निदेशक ने जांच रिपोर्ट में बताया है कि प्रशासनिक भवन में आयोजित पार्टी में शराब की व्यवस्था नहीं की गयी था.
अगर किसी ने पार्टी में अपने स्तर से शराब मंगा ली हो, तो इसकी जानकारी नहीं है. पार्टी पहले रिम्स के ऑडिटोरियम में होनी थी, लेकिन बारिश के कारण पार्टी को प्रशासनिक भवन में शिफ्ट किया गया. ऐसे में रिम्स की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. गौरतलब है कि दो जनवरी को डॉक्टरों के लिए नये साल पर ‘गेट टू गेदर’ पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें शराब पीने की बाते सामने आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










