झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलीं राबड़ी देवी, कहा- हेमंत मेरे बेटे जैसे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jan 2020 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी पुत्री मीसा भारती ने मुलाकात की. दोनों ने सीएम को बुके देकर शुभकामनाएं दी. लगभग आधे घंटे तक सीएम के साथ दोनों की बातचीत हुई. बताया जाता है कि रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के सेहत […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी पुत्री मीसा भारती ने मुलाकात की. दोनों ने सीएम को बुके देकर शुभकामनाएं दी. लगभग आधे घंटे तक सीएम के साथ दोनों की बातचीत हुई. बताया जाता है कि रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद के सेहत के बारे में भी चर्चा हुई.
भावुक पल था : हेमंत सोरेन ने कहा कि राबड़ी देवी मेरी मां की तरह हैं. उनसे मुलाकात भावुक पल था. उनसे बार-बार रांची आने का आग्रह किया है.
हेमंत मेरे बेटे जैसे : बाहर निकल कर मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि लंबे अर्से के बाद रांची आयी हूं. हेमंत सोरेन मेरे बेटे जैसे हैं. उनसे मुलाकात कर अच्छा लगा. उन्हें पांच साल तक कार्यकाल पूरा करने और आगे भी उनकी सरकार चले, इसके लिए आशीर्वाद दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




