रांची : मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह : कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में, अधिकारियों ने लिया जायजा रांची : मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है. राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू झंडोत्तोलन करेंगी. शुक्रवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त की अगुवाई में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. परेड पार्टियों […]
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह : कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में, अधिकारियों ने लिया जायजा
रांची : मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है. राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू झंडोत्तोलन करेंगी. शुक्रवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त की अगुवाई में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया गया. 26 जनवरी को होनेवाले सभी कार्यक्रमों को एक बार दुहराया गया. साथ ही परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी भी ली गयी.
इस दौरान परेड के निरीक्षण के लिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विनोद कुमार के अलावा उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता आदि उपस्थित थे. परेड बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजायी गयी.
परेड के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दाैरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मौके पर जिले के अधिकारी व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) ने कई जानकारी दी. एसएसपी श्री गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी रंग बिरंगा जैकेट पहन कर नहीं आयेंगे. कोई भी अधिकारी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे. साथ ही आनेवाले अतिथियों के प्रोटोकॉल व पास के अनुरूप उनकी एंट्री व एग्जिट सुनिश्चित करेंगे.
जो परेड में शामिल होंगे
परेड में आर्मी (गोरखा राइफल), सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआइएसएफ, बिहार सैन्य पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-एक, जैप-दो, जैप-10, रांची जिला बल, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी ब्वॉयज, एनसीसी गर्ल्स, स्काउट एंड गाइड, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय तथा बैंड पलटन आर्मी बैंड, जैप-एक, जैप-10, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (बैंड पार्टी) शामिल रहेंगे. पूरे कार्यक्रम के दौरान परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमांड के रूप में सेना के कैप्टन नवीन जानू हैं. वर्तमान में यह गोरखा राइफल बटालियन रांची में पदस्थापित हैं. इसके अतिरिक्त सेकेंड इन कमांड के रूप में सार्जेंट मेजर सन्नी कुमार हैं. यह वर्तमान में रांची जिला में सार्जेंट मेजर द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










