रांची : सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गोष्ठी आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. गुरुवार की सुबह 11.30 बजे त्रिकोण हवन कुंड, रांची विवि के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद कांग्रेस भवन में आइएनए की ऐतिहासिक गाथा एवं नेताजी के कृतित्व पर विचार […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. गुरुवार की सुबह 11.30 बजे त्रिकोण हवन कुंड, रांची विवि के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद कांग्रेस भवन में आइएनए की ऐतिहासिक गाथा एवं नेताजी के कृतित्व पर विचार गोष्ठी आयोजन की जायेगी.
इसमें शिक्षाविद् कमल बोस व कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान का व्याख्यान होगा. गोष्ठी का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई. इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दुबे समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










