रांची : हाइकोर्ट ने एचइसी को 16 फरवरी तक दी राहत, अब 26 को होगी सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 9:04 AM

विज्ञापन

रांची : भविष्य निधि का विलंब शुल्क जमा नहीं करने पर एचइसी को 16 फरवरी तक राहत मिल गयी है, लेकिन उसे इस दौरान यह स्पष्ट करना होगा कि वह कब तक बकाया जमा करेगा. हाइकोर्ट ने एचइसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी. हाइकोर्ट […]

विज्ञापन
रांची : भविष्य निधि का विलंब शुल्क जमा नहीं करने पर एचइसी को 16 फरवरी तक राहत मिल गयी है, लेकिन उसे इस दौरान यह स्पष्ट करना होगा कि वह कब तक बकाया जमा करेगा. हाइकोर्ट ने एचइसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी.
हाइकोर्ट ने एचइसी एवं भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय, रांची को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है. यह भी कहा कि दस वर्षों से एचइसी के वित्त विभाग ने भविष्य निधि को विलंब शुल्क भुगतान के लिए कोई प्रयास नहीं किया.
इस पर एचइसी की ओर से अदालत को बताया गया कि भारी उद्योग मंत्रालय एवं एचइसी की ओर से 15 जनवरी को केंद्रीय श्रम मंत्री से विलंब शुल्क माफ करने के लिए उन्हें पत्र लिखा गया है. पत्र की प्रति भी एचइसी की ओर से हाइकोर्ट को दी गयी तथा बताया गया कि इस मामले को एचइसी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर रहा है. इसके बाद ही हाइकोर्ट ने सुनवाई करते हुए मिली राहत को 16 फरवरी तक बढ़ा दी. हालांकि यह बताने को कहा गया कि विलंब शुल्क भुगतान के लिए एचइसी की ओर से क्या कदम उठाये जा रहे हैं.
मालूम हो कि भविष्य निधि कार्यालय ने 95 करोड़ रुपये विलंब शुल्क जमा नहीं करने पर एचइसी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया था. इसके खिलाफ एचइसी हाइकोर्ट गया है. पहले इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाइकोर्ट में हुई. दिल्ली हाइकोर्ट ने 14 जनवरी तक खाता फ्रीज करने के आदेश पर रोक लगाते हुए मामले की सुनवाई के लिए झारखंड हाइकोर्ट भेज दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola