रांची : प्रोजेक्ट प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी 17 जनवरी को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत 17 जनवरी को जिला स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता-2019-2020 का आयोजन किया जायेगा, जबकि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 18 जनवरी को होगी. उक्त प्रदर्शनी शहीद चौक स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी. जिला स्तरीय प्रदर्शनी के तहत रांची जिला […]
विज्ञापन
रांची : इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत 17 जनवरी को जिला स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता-2019-2020 का आयोजन किया जायेगा, जबकि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 18 जनवरी को होगी. उक्त प्रदर्शनी शहीद चौक स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगी.
जिला स्तरीय प्रदर्शनी के तहत रांची जिला में रांची, खूंटी, पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा जिले के चयनित 186 प्रतिभागी भाग लेंगे. इसमें रांची जिले से 57 प्रतिभागी, सिमडेगा से 25, लोहरदगा से 12, खूंटी से छह, पलामू से चार, गढ़वा से एक, लातेहार से 46, गुमला से 33 प्रतिभागी शामिल हैं.
उसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला के जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 240 प्रतिभागी, धनबाद, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ व गिरिडीह में 148, दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज के जिला स्तरीय प्रदर्शनी में कुल 52 प्रतिभागी शामिल होंगे. वहीं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में 63 प्रतिभागी भाग लेंगे. नोडल अफसर सह रांची के डीइअो मिथिलेश कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों को अपने यूनिफार्म में ससमय आने के लिए संबंधित जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचना भेजी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन