आज दोपहर बाद साफ होगा मौसम, सर्द हवाएं भी चलेंगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. उत्तर-पूर्व में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी से झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम खराब रह रहा है. पिछले 24 घंटे में रांची अौर आसपास के इलाकों में लगभग 15 मिमी वर्षा हुई है. इस दौरान आसमान में घने काले बादल छाये रहे. मौसम […]
विज्ञापन
रांची : पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है. उत्तर-पूर्व में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी से झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम खराब रह रहा है. पिछले 24 घंटे में रांची अौर आसपास के इलाकों में लगभग 15 मिमी वर्षा हुई है. इस दौरान आसमान में घने काले बादल छाये रहे. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुहासा छाया रहेगा और दिन के 12 बजे तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. दोपहर बाद आसमान साफ हो जायेगा. आसमान के साफ होने पर न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है. सर्द हवा चलने से जन जीवन प्रभावित हो सकता है.
शीतलहर चलने की पूरी संभावना है. सुबह अौर रात में न्यूनतम तापमान में भारी कमी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्व में लगातार हो रही बर्फबारी से झारखंड के लोगों को भी लंबे समय तक राहत नहीं मिलने की संभावना है.
अगले कुछ दिनों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है. गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस तथा कांके का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस अौर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सुबह मॉर्निंग वॉक करनेवाले लोगों को चिकित्सकों ने एहतियात बरतने को कहा है.
किसानों को हुआ नुकसान : लगातार मौसम खराब रहने के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. सब्जी की फसल को खासा नुकसान हुआ है. आलू में झुलसा रोग बढ़ता जा रहा है. वहीं सरसों, चना सहित मटर, गोभी आदि की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ा है.
छोटे-छोटे पौधों की पत्तियां सिकुड़ गयी हैं. ऐसा आसमान में बादल छाये रहने, बारिश होने व न्यूनतम तापमान में कमी आने की वजह से हुआ है. ऐसे में किसानों को लगातार सिंचाई करने की आवश्यकता है. मौसम सह कृषि वैज्ञानिक डॉ ए वदूद के अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होने पर फसल व सब्जी को राहत मिल
सकती है.
कुहासे के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं
न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट, शीतलहर चलने की आशंका
रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा
कांके का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री अौर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा
कुहासे के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं
रांची : खराब मौसम व कुहासे के कारण गुरुवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं. ट्रेन संख्या 18612 (मंडुवाडीह-रांची एक्स) अपने निर्धारित समय से 2.15 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 18621 (पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्स) अपने निर्धारित समय से 1.47 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 12826 (आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्स) अपने निर्धारित समय से 3.24 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 12454 (नयी दिल्ली -रांची राजधानी) अपने निर्धारित समय से 52 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18310 (जम्मूतवी- संबलपुर एक्स) अपने निर्धारित समय से 6.12 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 12836 (यशवंतपुर-हटिया एक्स) अपने निर्धारित समय से 1.20 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 22824 (नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी) मुरी होकर जाने वाली अपने निर्धारित समय से 10.30 घंटे विलंब से रांची पहुंची.
आज विलंब से खुलेगी भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी
रांची. लिंक ट्रेन लेट होने के कारण ट्रेन संख्या 22823 (भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी) मुरी होकर जाने वाली ट्रेन 10 जनवरी को भुवनेश्वर से अपने निर्धारित समय 9.30 बजे नहीं खुल कर 11.35 बजे खुलेगी.
खराब मौसम के कारण तीन विमान डायवर्ट एक रद्द
रांची. राजधानी में गुरुवार को खराब मौसम के कारण तीन विमानों को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. मौसम साफ होने के बाद दिन के 11.05 बजे इन विमानों का रांची आना शुरू हुआ.
इन विमानों में बेंगलुरु-रांची गो, इंडिगो के मुंबई-रांची विमान के अलावा एयर इंडिया की कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर विमान सेवा शामिल हैं. उधर, दिन में दिल्ली से रांची होकर दिल्ली जानेवाली गो एयरवेज तकनीकी कारणों से रद्द रही. उधर, एयर इंडिया का रायपुर-रांची-कोलकाता विमान भी दो घंटे लेट से उड़ रहा था. यह विमान देर रात रांची आकर कोलकाता के लिए उड़नेवाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










