कुहासे के कारण चार विमान रद्द, लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं रांची
Updated at : 31 Dec 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : कुहासे का असर दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से सोमवार को रांची आनेवाले विमानों पर भी पड़ा. इस कारण चार फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. वहीं कई फ्लाइट घंटों विलंब से रांची पहुंचीं. विमानों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. वहीं कई यात्रियों ने […]
विज्ञापन
रांची : कुहासे का असर दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से सोमवार को रांची आनेवाले विमानों पर भी पड़ा. इस कारण चार फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. वहीं कई फ्लाइट घंटों विलंब से रांची पहुंचीं. विमानों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. वहीं कई यात्रियों ने अपना टिकट रद्द करा लिया.
एयर एशिया का दिल्ली-रांची, इंडिगो का दिल्ली-रांची-पटना, इंडिगो का दिल्ली-रांची व गो एयरवेज का दिल्ली-रांची विमान रद्द रहा. वहीं इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान (रांची आने का समय 2.30 बजे है) शाम 5.38 बजे आया. वहीं गो एयरवेज का दिल्ली-रांची विमान जिसका रांची आने का समय 1.10 बजे है, वह शाम 6.20 बजे आया, इंडिगो का पटना-रांची विमान जिसका रांची आने का समय शाम 4.30 बजे है, वह रात 8.11 बजे आया, गो एयरवेज का मुंबई-रांची विमान जिसका रांची आने का समय शाम 6.40 बजे है, वह रात 8.15 बजे आया व विस्तार का दिल्ली-रांची विमान जिसका रांची आने का 7.55 बजे है, वह रात 10.00 बजे रांची आया.
लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से रांची पहुंचीं
रांची : लंबी दूरी की कई ट्रेनें सोमवार को विलंब से रांची पहुंचीं. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई़ जानकारी के आनुसार, ट्रेन संख्या 12832 (भुवनेश्वर-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस) अपने निर्धारित समय से 30 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18610 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रांची एक्स) अपने निर्धारित समय से 40 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18452 (पुरी- हटिया तपस्विनी एक्स) अपने निर्धारित समय से 15 मिनट विलंब से, ट्रेन संख्या 18632 (अजमेर-रांची एक्स) अपने निर्धारित समय से 2.55 घंटे विलंब से व ट्रेन संख्या 18310 (जम्मूतवी-संबलपुर एक्स) अपने निर्धारित समय से नौ घंटे विलंब से रांची पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




