ePaper

भुवनेश्वर-नयी दिल्ली आज परिवर्तित समय पर खुलेगी

Updated at : 30 Dec 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
भुवनेश्वर-नयी दिल्ली आज परिवर्तित समय पर खुलेगी

रांची : ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को निर्धारित समय से विलंब से खुलेगी. यह ट्रेन मुरी होकर जाती है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रेन भुवनेश्वर से निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे न खुलकर परिवर्तित समय 4.30 बजे खुलेगी. यह विलंब लिंक ट्रेन के लेट होने के कारण […]

विज्ञापन

रांची : ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को निर्धारित समय से विलंब से खुलेगी. यह ट्रेन मुरी होकर जाती है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रेन भुवनेश्वर से निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे न खुलकर परिवर्तित समय 4.30 बजे खुलेगी. यह विलंब लिंक ट्रेन के लेट होने के कारण हुआ है.

लंबी दूरी की चार ट्रेनें देरी से पहुंची: दूसरी ओर खराब मौसम व कुहासे के कारण लंबी दूरी की चार ट्रेनें रविवार को देरी से रांची पहुंची. ट्रेन संख्या 12826 आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व 18623 इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह-छह घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी -टाटा एक्सप्रेस निर्धारित समय से सात घंटे देरी से और ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रांची पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola