हटिया में सड़क दुर्घटना में एमआर की मौत
Updated at : 28 Dec 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद कुमार पांडेय (32) नामक युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दिन के करीब 11.30 बजे की है. अरविंद इंडियन अोवरसीज फार्मा में एमआर था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना की सूचना […]
विज्ञापन
हटिया : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद कुमार पांडेय (32) नामक युवक की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार दिन के करीब 11.30 बजे की है. अरविंद इंडियन अोवरसीज फार्मा में एमआर था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना की सूचना मृतक के परिजन को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार अरविंद समर नर्सिंग होम से निकल कर बाइक (जेएच01बीएल-0485) से बिरसा चौक की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बिरसा चौक की तरफ से आ रहे ट्रक (जेएच01एक्यू-6320) ने बाइक को चपेट में ले लिया. ट्रक का चक्का अरविंद पर चढ़ गया.
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. अरविंद विद्यापति नगर, हरमू का रहनेवाला था. उसके दोस्त ने बताया कि अरविंद समर नर्सिंग होम से डॉक्टर से मिलने का समय लेकर वापस घर जा रहा था. इधर, पीसीआर वैन ने पीछा कर ट्रक को चांदनी चौक (हटिया) में पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया. पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. वहीं घटना की सूचना पाकर परिजन रिम्स पहुंचे. वहां शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




