नयी सरकार में ये हो सकते हैं संभावित मंत्री

Updated at : 26 Dec 2019 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
नयी सरकार में ये हो सकते हैं संभावित मंत्री

मनोज सिंह (रांची) : राज्य में महागठबंधन को बहुमत मिलने के साथ ही कैबिनेट गठन पर भी चर्चा शुरू हो गयी है. राज्य में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री बनाये जाने का प्रावधान है. वैसे पिछली सरकार में 11 मंत्रियों के सहारे ही पूरा कार्यकाल चला.इस बार कांग्रेस, झामुमो और राजद ने मिल कर बहुमत का […]

विज्ञापन
मनोज सिंह (रांची) : राज्य में महागठबंधन को बहुमत मिलने के साथ ही कैबिनेट गठन पर भी चर्चा शुरू हो गयी है. राज्य में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री बनाये जाने का प्रावधान है. वैसे पिछली सरकार में 11 मंत्रियों के सहारे ही पूरा कार्यकाल चला.इस बार कांग्रेस, झामुमो और राजद ने मिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कैबिनेट बनाते वक्त दलीय स्थिति व विधायक के क्षेत्र के साथ-साथ अनुभव का भी ख्याल रखा जाता है. इस बार झामुमो से कई ऐसे चेहरों ने सफलता पायी है, जो अपने अनुभव के आधार पर मंत्री पद के दावेदार हैं. झामुमो के आठ नवनिर्वाचित विधायक पहले भी मंत्री रह चुके हैं. वहीं, कुछ युवा व नये चेहरे भी मंत्री पद की दावेदारी कर सकते हैं.
स्टीफन मरांडी
झामुमो का बड़ा चेहरा हैं. राज्य के वित्त मंत्री व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं. महेशपुर से चुनाव जीते हैं.
नलिन सोरेन
पूर्व की सरकार में राज्य के कृषि मंत्री रह चुके हैं. इस बार शिकारीपाड़ा से जीते हैं.
हाजी हुसैन अंसारी
झामुमो का अल्पसंख्यक चेहरा हैं. पूर्व में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे. मधुपुर से जीते हैं.
आलमगीर आलम
विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं. पूर्व में कांग्रेस विधायक दल के नेता थे. इस बार भी मिली है जिम्मेदारी.
चंपई सोरेन
कोल्हान में झामुमो का प्रमुख चेहरा हैं. पूर्व में परिवहन मंत्री थे. सरायकेला से जीते हैं.
दीपक बिरुआ
कोल्हान में झामुमो के प्रमुख नेता हैं. हमेशा क्षेत्र के मुद्दे उठाते रहे हैं. चाईबासा से जीते हैं.
मथुरा महतो
झामुमो के अनुभवी नेता हैं. पूर्व में राज्य के कृषि मंत्री थे. टुुंडी से चुनाव जीत कर आये हैं.
सरफराज अहमद
संयुक्त बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री भी थे. गांडेय से चुनाव जीतकर आये हैं.
राजेंद्र सिंह
झारखंड में कांग्रेस का अनुभवी चेहरा हैं. झारखंड के उप मुख्यमंत्री रहे. बेरमो सीट से जीते.
जगरनाथ महतो
झामुमो के प्रमुख नेता हैं. कुरमी वर्ग के बड़े नेता हैं. डुमरी सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं.
बैजनाथ राम
अर्जुन मुंडा की सरकार में शिक्षा मंत्री थे. चुनाव से पूर्व झामुमो में गये. लातेहार से जीते हैं.
मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा से तीन बार चुनाव लड़े. पलामू प्रमंडल में झामुमो का खाता खोलने का श्रेय.
डॉ रामेश्वर उरांव
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. लोहरदगा से जीते हैं. केंद्र सरकार में मंत्री होने का अनुभव है.
जोबा मांझी
दो बार मंत्री रहीं. कल्याण व आवास विभाग का अनुभव है. मनोहरपुर से जीती हैं.
दीपिका पांडेय सिंह
राहुल गांधी की युवा कांग्रेस टीम में राष्ट्रीय सचिव थीं. महगामा से चुनाव जीत कर आयी हैं.
ममता देवी
कांग्रेस के टिकट से रामगढ़ सीट पर जीत दर्ज कर आजसू का वर्चस्व खत्म किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola