पीएम मोदी के ट्वीट का हेमंत सोरेन ने दिया जवाब, कही ये बात

नयी दिल्ली/रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं. मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रित मुद्दे उठाती रहेगी. प्रधानमंत्री […]
नयी दिल्ली/रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी तथा विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं. मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रित मुद्दे उठाती रहेगी.
प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई. उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं….मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की.
शुभकामना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी। झारखण्ड की ग़रीब जनता के लिए आपके सहयोग की अपेक्षा है। https://t.co/slrYtveIdn
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 23, 2019
इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि शुभकामना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री जी…झारखण्ड की ग़रीब जनता के लिए आपके सहयोग की अपेक्षा है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




