रांची : राशन डीलर की पत्नी से शादी करना चाहता था प्रेमी, इसलिए पति को मारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काेर्ट में करनेवाला था सरेंडर, पुलिस ने बाहर ही किया गिरफ्तार रांची : कांके थाना क्षेत्र के बाढ़ू गांव के समीप 28 सितंबर को राशन डीलर सह समाजसेवी कार्तिक केसरी की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कांके पुलिस ने कार्तिक की पत्नी प्रीति केसरी के प्रेमी अंकित केसरी को […]
विज्ञापन
काेर्ट में करनेवाला था सरेंडर, पुलिस ने बाहर ही किया गिरफ्तार
रांची : कांके थाना क्षेत्र के बाढ़ू गांव के समीप 28 सितंबर को राशन डीलर सह समाजसेवी कार्तिक केसरी की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कांके पुलिस ने कार्तिक की पत्नी प्रीति केसरी के प्रेमी अंकित केसरी को गिरफ्तार कर लिया है. वह लोधमा का रहनेवाला है. वह शनिवार को सिविल कोर्ट में सरेंडर करने वाला था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने उसे कोर्ट के बाहर से पकड़ लिया.
अंकित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि प्रीति से वह लंबे समय से प्यार करता था और शादी करना चाहता था. लेकिन कार्तिक के जीवित रहते यह संभव नहीं था. इस वजह से उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने अधिवक्ता दोस्त विशाल के साथ मिल कर उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने अंकित केसरी के बयान पर अभी मृतक की पत्नी को गिरफ्तार नहीं किया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके खिलाफ और ठोस साक्ष्य एकत्रित कर रही है. वहीं, अंकित केसरी की तलाश में पुलिस की टीम पूर्व में लोधमा में छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन उस वक्त वह अपने घर से फरार था.
उसने पूछताछ में बताया है कि कार्तिक केसरी की हत्या योजना के तहत की गयी थी. इसमें प्रीति भी शामिल थी. प्रीति ने ही अंकित केसरी को फोन कर बुलाया था. सुनसान जगह पर प्रीति ने कार्तिक को गाड़ी रोकने के लिए बोला था. हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी गाड़ी की रेकी पहले से कर रहे थे. गाड़ी रोकने के बाद जैसे ही कार्तिक लघुशंका के लिए बाहर निकला, दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकले. इस केस में पुलिस विशाल को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है.
उल्लेखनीय है कि प्रीति ने ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया था. हालांकि पुलिस को घटना के पीछे शुरू से ही प्रीति की भूमिका पर संदेह था. क्योंकि पुलिस को आरंभिक और तकनीकी जांच के दौरान पता चला था कि कार्तिक ने प्रीति को एक पार्टी में अंकित के साथ बात करते देख लिया था. उसके बाद कार्तिक ने अंकित को डांटा भी था. इस कारण दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. प्रीति हमेशा अंकित से मोबाइल पर बात भी करती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










