रांची से पकड़ाये संबलपुर के चार साइबर अपराधी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

संबलपुर/रांची : इंटर स्टेट एटीएम कार्ड स्किमिंग और क्लोनिंग गैंग का पर्दाफाश करते हुए संबलपुर की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रांची से गिरफ्तार किया है. चारों शुक्रवार को कार से घूम रहे थे. गिरफ्तार अपराधियाें के नाम संबलपुर का राजेश प्रसाद सिंह (37) और स्वाधीन बोहिदार (27) और बिहार का सौरभ कुमार (20) […]
विज्ञापन
संबलपुर/रांची : इंटर स्टेट एटीएम कार्ड स्किमिंग और क्लोनिंग गैंग का पर्दाफाश करते हुए संबलपुर की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को रांची से गिरफ्तार किया है. चारों शुक्रवार को कार से घूम रहे थे. गिरफ्तार अपराधियाें के नाम संबलपुर का राजेश प्रसाद सिंह (37) और स्वाधीन बोहिदार (27) और बिहार का सौरभ कुमार (20) और शशि भूषण कुमार (25) हैं.
हालांकि इस गैंग का मास्टरमाइंड एक अन्य साथी के साथ भागने में कामयाब रहा. आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 34 नकली एटीएम कार्ड, दो एटीएम कार्ड रीडर (एटीएम कार्ड की डिटेल कॉपी करने के लिए), डुप्लीकेट कार्ड इंसर्ट स्लॉट, एक लैपटॉप, 1.46 लाख रुपये बरामद किये गये हैं. साथ ही रांची रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार (जेएच 01 डीडी 3649) जब्त कर ली गयी है. गिरोह के सदस्य संबलपुर और निकटवर्ती जिले में सक्रिय थे. आरोपी दो प्रकार की स्किमर मशीन का इस्तेमाल करते थे. पहली पॉकेट मोबाइल और दूसरी एटीएम में डाटा चोरी करने के लिए मशीन में लगाते थे. वे एटीएम से नकद निकालते समय लोगों की पिन पर नजर रखते थे. बाद में वे नकली एटीएम कार्ड बनाकर पिन की मदद से लोगों के खाते से पैसे निकाल लेते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










