ePaper

रांची :कल से 1.5 लाख लोगों को जलापूर्ति नहीं

Updated at : 20 Dec 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :कल से 1.5 लाख लोगों को जलापूर्ति नहीं

कांटाटोली में 21 से 23 दिसंबर तक पाइप लाइन को शिफ्ट किया जायेगा लोगों से पानी का स्टॉक रखने की अपील की गयी 36 मुहल्ले होंगे प्रभावित रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण के क्रम में रांची शहरी पाइप लाइन को शिफ्ट करने को लेकर 21 दिसंबर से शहर के बड़े इलाके में जलापूर्ति नहीं की […]

विज्ञापन
कांटाटोली में 21 से 23 दिसंबर तक पाइप लाइन को शिफ्ट किया जायेगा
लोगों से पानी का स्टॉक रखने की अपील की गयी 36 मुहल्ले होंगे प्रभावित
रांची : कांटाटोली फ्लाइओवर निर्माण के क्रम में रांची शहरी पाइप लाइन को शिफ्ट करने को लेकर 21 दिसंबर से शहर के बड़े इलाके में जलापूर्ति नहीं की जायेगी. 36 मुहल्लों में लगभग 1.5 लाख लोगों को तीन दिनों तक जलापूर्ति नहीं की जायेगी. ऐसे में लोगों से पानी का स्टॉक रखने की अपील की गयी है.
इन मोहल्लों पर पड़ेगा असर : वार्ड आठ के कोकर, इंडस्ट्रियल एरिया, खोरहा टोली, गड़हा टोली व तिरिल. वार्ड 11 के शांति नगर, मंगल टावर, कब्रिस्तान, लोवाडीह, कांटाटोली चौक, रविदास मुहल्ला, कसाई मुहल्ला व पुरुलिया रोड. वार्ड 12 के लोवाडीह, भुइयांटोली, मौलाना आजाद कॉलोनी व गढ़ाटोली. वार्ड 13 के चुटिया महादेव टोली, राम मंदिर, गोसाईं टोली, पावर हाउस, रेलवे स्टेशन व केतारी बगान. वार्ड 17 के डंगराटोली, पत्थलकुदवा व नयाटोली. वार्ड 47 के नामकुम, पाहनटोली, जोरार, आरागेट व एमइसी समेत आस-पास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी.
टैंकरों से की जायेगी आपूर्ति : 21 से 23 दिसंबर तक रांची नगर निगम टैंकरों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था करेगा. कुल 30 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जायेगी. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग स्वर्णरेखा वितरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने पेयजलापूर्ति बंद होने के दौरान लोगों से घरों में आवश्यक जल का भंडारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola