ePaper

आठ राज्यों की संस्कृति-पर्यटन से रूबरू हो सकेंगे रांचीवासी, दी काव्स में आज से लगेगा ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार

Updated at : 20 Dec 2019 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
आठ राज्यों की संस्कृति-पर्यटन से रूबरू हो सकेंगे रांचीवासी, दी काव्स में आज से लगेगा ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार

रांची : पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राजधानी में 20 से 22 दिसंबर तक दी ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार प्रदर्शनी लगेगी. हरमू रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के निकट दी काव्स रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट सभागार में झारखंड टूरिज्म विभाग के सहयोग से लगने जा रही प्रदर्शनी में वेस्ट बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, उतराखंड, […]

विज्ञापन
रांची : पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राजधानी में 20 से 22 दिसंबर तक दी ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार प्रदर्शनी लगेगी. हरमू रोड स्थित भाजपा मुख्यालय के निकट दी काव्स रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट सभागार में झारखंड टूरिज्म विभाग के सहयोग से लगने जा रही प्रदर्शनी में वेस्ट बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, उतराखंड, गुजरात व इंडिया टूरिज्म विभाग सीधे तौर पर भाग लेंगे.
शुक्रवार दोपहर एक बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय शीतकालीन ट्रेवल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी. गुरुवार को होटल दी काव्स में जेटीडीसी के निदेशक डॉ आलोक प्रसाद और टीटीबी के निदेशक अमित विश्वास ने आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आयोजन का मकसद परस्पर एक-दूसरे राज्य के पर्यटन स्थल, कला-संस्कृति और धरोहर को जानना है.
प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है, यहां पसंदीदा सामानों की खरीद भी की जा सकेगी. पर्यटन स्थलों की मिलेगी जानकारी : ट्रेवल एंड टूरिज्म बाजार में करीब आठ राज्यों के इतिहास, परंपरा, संस्कृति और पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलेगी. दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा.
प्रदर्शनी में पर्यटन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जायेगी. उत्सव में शामिल होकर लोग कला, संस्कृति, प्रदर्शनी, मेले और कई दूसरी चीज का आनंद ले सकते हैं. प्रदर्शनी में झारखंड पर्यटन विभाग, मध्यप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, केरल, हिमाचल प्रदेश और भारत पर्यटन विभाग के अलावा ट्राइफेड और पुरूलिया के लोक कलाकार शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola