उत्कल एक्सप्रेस से कूदीं दो लड़कियां, स्थिति गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झारसुगुड़ा : हावड़ा-मुंबई रेल खंड के बागडीही स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के नहीं रुकने पर दो युवतियाें ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी नहीं होने के कारण दोनों लड़कियां बागडीही जाने के लिए उत्कल […]
विज्ञापन
झारसुगुड़ा : हावड़ा-मुंबई रेल खंड के बागडीही स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के नहीं रुकने पर दो युवतियाें ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को बुर्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी नहीं होने के कारण दोनों लड़कियां बागडीही जाने के लिए उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ गयीं.
बागडीही में इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है. ट्रेन जब स्टेशन पहुंची और नहीं रुकी, तो दोनों लड़कियां घबरा गयीं और ट्रेन से छलांग लगा दी. घायल युवतियों की पहचान सुंदरगढ़ के धरुआडीही अंचल की ज्योत्सना नायक (18) और दमयंती मांझी (17) के रूप में हुई है. जीआरपी मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने हादसे की सूचना लड़कियों के परिजनों को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










