किसी के इलाज की चिंता, किसी की भूख... RIMS के बाहर नंदोत्सव पर बांटी गयी खिचड़ी
रांची के रिम्स अस्पताल के पास श्री जीण माता प्रचार समिति ने मरीजों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया।
रांची. श्री जीण माता प्रचार समिति की ओर से नंदोत्सव के अवसर पर रिम्स मेडिकल चौक के पास स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में निःशुल्क खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया. सेवा शिविर में रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों के साथ अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, एंबुलेंस चालकों, राहगीरों समेत अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
आपके शहर में
समिति की ओर से कहा गया कि रिम्स जैसे बड़े अस्पताल के बाहर जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह की सेवा पहल जरूरतमंद लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. सेवा शिविर के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों सहित अन्य लोगों को प्रसाद उपलब्ध कराया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता अग्रवाल, नेहा सिंघानिया, कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल और सुष्मिता का सहयोग रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए