रांची : चिकन के भाव मिल रहा है प्याज सस्ता होने में 15 दिन और लगेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खुदरा में 120 व थोक में 85-95 रुपये किलो मिल रहा प्याज रांची : राजधानी में प्याज की कीमतें लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं. मौजूदा स्थिति यह है कि चिकन और प्याज की कीमतें लगभग बराबर हो गयी हैं. बुधवार को खुदरा बाजार में प्याज 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. वहीं, चिकन की […]
विज्ञापन
खुदरा में 120 व थोक में 85-95 रुपये किलो मिल रहा प्याज
रांची : राजधानी में प्याज की कीमतें लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं. मौजूदा स्थिति यह है कि चिकन और प्याज की कीमतें लगभग बराबर हो गयी हैं. बुधवार को खुदरा बाजार में प्याज 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. वहीं, चिकन की कीमत 130 रुपये प्रति किलो है. इधर, थोक मंडी में प्याज का भाव 85-95 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.
फिलहाल प्याज की सप्लाई राजस्थान से हो रही है. हालांकि, सीमित मात्रा में नासिक से भी प्याज आने लगा है. लेकिन विक्रेताअों का कहना है कि अभी नासिक वाले प्याज की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है.
पहले जहां पंडरा में हर दिन 15-20 ट्रक प्याज आता था, वह वर्तमान में घट कर चार से पांच ट्रक हो गया है. विकेताओं का कहना है कि सरकार दूसरे देशों से प्याज का आयात कर रही है. वहीं देश में पैदा हो रहे प्याज की नयी फसल भी आनेवाली है. ऐसे में जल्द ही प्याज की कीमतें कम हो सकती हैं, लेकिन इसमें भी करीब 15 दिन लगेंगे.
प्याज की आवक कम हो गयी है. ऐसे में प्याज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अभी कीमत कम होने में लगभग 15 दिनों का समय लगेगा.मदन कुमार, सचिव, आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










