कांके : होटल इम्पीरियल इन के संचालक पर की फायरिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कांके : कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के समीप लॉ की छात्रा के साथ 26 नवंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी. इस शर्मसार करनेवाली वारदात से लोग उबरे भी नहीं थे कि बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने रांची के मेन रोड स्थित होटल इम्पीरियल इन के संचालक मो शाहरुख पिता सरफुद्दीन की […]
विज्ञापन
कांके : कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के समीप लॉ की छात्रा के साथ 26 नवंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी. इस शर्मसार करनेवाली वारदात से लोग उबरे भी नहीं थे कि बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने रांची के मेन रोड स्थित होटल इम्पीरियल इन के संचालक मो शाहरुख पिता सरफुद्दीन की कार पर दो गोलियां चलायी.
गोली कार के पिछले हिस्से में गोली लगी, जिससे वे बाल-बाल बचे गये. कार पर गोली लगने के निशान भी हैं. इस संबंध में शाहरुख ने कांके थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. शाहरुख भिट्ठा बस्ती कांके रोड के निवासी हैं. गोली मारनेवाले दो अपराधी काले रंग की पल्सर बाइक से थे.
जमीन देखने गये थे, बड़े भाई से चल रहा है विवाद : शाहरुख ने बयान में कहा है कि वे घर से कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड पर स्थित जमीन को देखने गये थे. जमीन देखने के बाद लाल रंग की स्विफ्ट कार (जेएच 01 डीइ 0786) से होचर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान लगभग 2.30 बजे पीछा करते हुए बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चलायी. इसके बाद वे गाड़ी को तेजी से चलाते हुए गोंदा थाना पहुंचे. थाना पहुंच कर देखा कि कार के पिछले हिस्से में दो गोली लगी है.
इसके बाद वे कांके थाना गये और घटना की लिखित शिकायत की. शाहरुख ने बताया कि बड़े भाई आसिफ इकबाल के साथ विवाद चल रहा है. तीन दिसंबर को मैंने अपने जानमाल की क्षति की आशंका जताते हुए गोंदा थाना में आवेदन दिया था और चार दिसंबर को घटना घट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










