प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खूंटी में, एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

खूंटी : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को खूंटी आयेंगे. बिरसा कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड में सुबह साढ़े 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. इसके बाद वे कॉलेज परिसर स्थित फुटबॉल स्टेडियम स्थित सभा स्थल पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक […]
खूंटी : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को खूंटी आयेंगे. बिरसा कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड में सुबह साढ़े 11 बजे उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा. इसके बाद वे कॉलेज परिसर स्थित फुटबॉल स्टेडियम स्थित सभा स्थल पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. पूरी सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है. इसके अलावा केंद्रीय बलों, जैप, एसटीएफ और महिला बटालियन के अलावा जिला बल को भी तैनात किया गया है. सभा स्थल पर मेटल डिटेक्टर भी लगाये गये हैं.
- एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात
- बिरसा मुंडा काॅलेज स्टेडियम में जवानों की तैनाती
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




