महिलाओं के दम पर बहुमत हासिल करेंगे : रहाटकर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की रघुवर दास सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी हैं, लिहाजा महिलाएं इस चुनाव में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगी.वह सोमवार को भाजपा मीडिया सेंटर में […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की रघुवर दास सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलायी हैं, लिहाजा महिलाएं इस चुनाव में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगी.वह सोमवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं. विजया रहाटकर ने पत्रकारों से कहा कि ऐसा देखा गया है कि जब महिलाएं आगे आकर वोटिंग करती हैं, तो उसका लाभ बीजेपी को मिलता है.
इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, 33 प्रतिशत आरक्षण बिल और इस वर्ग के लिए शुरू की गयी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की. राज्य की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच गयी है, लिहाजा जनता का भी मतदान में पूर्ण समर्थन मिलेगा. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य की 40 लाख महिलाओं को उज्वला योजना का लाभ मिला है.
डेढ़ लाख महिलाओं को एक रुपए में रजिस्ट्री हुई है, शौचालय निर्माण, सखी मंडल से रोजगार उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर ही बनायी गयी, जिनका महिलाओं को ही ज्यादा लाभ हुआ है. मतदान में बढ़ती भागीदारी से स्पष्ट है कि महिलाएं भाजपा के साथ है, वे रघुवर दास को दुबारा मुख्यमंत्री बनायेंगी. हालांकि महंगाई और प्याज की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
रेप पर कानून को सख्ती से अमल में लाये जाने की जरूरत
देश में बढ़ रही बलात्कार की घटना पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि भाजपा महिला अधिकार और सुरक्षा को लेकर चिंतित है, लोगों में ऐसी घटनाओं को लेकर गुस्सा है. विरोध भर करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस मामले में ठोस रणनीति बना कर काम करने की जरूरत है. उन्होंने झारखंड गैंगरेप मामले में स्पीडी ट्रायल के जरिये दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










