रांची में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, उपायुक्त ने निर्वाची पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2019 1:33 PM
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में तीसरे चरण में 12 दिसंबर को मतदान है. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसे भी पढ़ें : केएन त्रिपाठी की सफाई : ग्रामीणों ने […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में तीसरे चरण में 12 दिसंबर को मतदान है. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच से संबंधित तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी के डिस्पैच के दिन सभी पोलिंग पर्सनल और संबंधित कोषांग के पदाधिकारी/कर्मी ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थित होंगे.
श्री रे ने विधानसभावार फ्लेक्स लगावाने के निर्देश दिये. कहा कि इसमें संबंधित चालक और वाहन नंबर की जानकारी भी अवश्य दें. पोलिंग पार्टियों की सहूलियत के लिए उन्होंने हेल्प डेस्क बनवाने के लिए भी पदाधिकारियों को कहा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मतदाताओं का उत्साह चरम पर, 12 बजे तक 35% मतदान
डीसी ने कहा कि कंट्रोल रूम बनाकर पूरी गतिविधि की माॅनिटरिंग की जायेगी. इसकी पूरी व्यवस्था पहले से कर लें. मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ उपनिर्वाचन पदाधिकारी रांची भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










