झारखंड विस चुनाव : केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा, भाजपा को झारखंड से है भावनात्मक लगाव, फिर आयेगी डबल इंजन सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राज्य में रघुवर दास ने सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी सरकार दी है़ एक ओर गरीबों के लिए काम करते हुए झारखंड यूएनडीपी की सूची में देश भर में पहले स्थान पर रहा, तो वहीं इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में चौथे स्थान पर रहा. रघुवर दास की […]
विज्ञापन
रांची : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राज्य में रघुवर दास ने सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी सरकार दी है़ एक ओर गरीबों के लिए काम करते हुए झारखंड यूएनडीपी की सूची में देश भर में पहले स्थान पर रहा, तो वहीं इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश में चौथे स्थान पर रहा.
रघुवर दास की स्थिर सरकार ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया़ आने वाले दिनों में झारखंड की जनता फिर डबल इंजन की सरकार चुनेगी. केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद बुधवार को होटल बीएनआर चाणक्य भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में झाखंड अलग राज्य बनाया़
भाजपा को झारखंड से नैतिक व भावनात्मक लगाव है़ केंद्र सरकार पूर्वोत्तर भारत के विकास के लिए कटिबद्ध है़ भाजपा की सरकार ने यहां के शहीदों व सीमा पर भारत की रक्षा करनेवाले वीर सपूतों को सम्मान दिया है़ उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं को इनोवेशन के साथ लागू किया़ डबल इंजन की सरकार बनती है, तो विकास होता है़
मुख्यमंत्री रघुवर दास बोले – पांच वर्ष तक न जाति देखा, न धर्म देखा, बेदाग सरकार दी
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि पांच वर्षों तक के शासन में ना जाति देखा, ना धर्म देखा़ हमारी मजबूत सरकार ने झारखंड को देखा़ भ्रष्टाचार मुक्त, बेदाग सरकार दी़ भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की सरकार रही़ झारखंड संभावना, सामर्थ, संयोग का राज्य है़ यहां से गरीबी हटाने का संकल्प लिया़ 2014 में लोगों ने जो प्यार दिया, उस विश्वास को विकास कर लौटाया है़ झारखंड को विकास की बुलंदी पर ले जाना है़
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा – ये भाजपा ही नहीं, झारखंड की जनता का संकल्प है
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह भाजपा का ही नहीं, झारखंड की जनता का संकल्प है़ भाजपा प्रत्येक नागरिक के लिए अंत्योदय की चिंता को संकल्प के माध्यम से पूरा करती है़ यह संकल्प पत्र आम जनता से जुड़ा है़ जिस तरह केंद्र की सरकार ने 2014 के बाद काम किया, जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया और 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ लौटी. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




