रांची : रातू रोड से धुर्वा के बीच चलीं 15 सिटी बसें
Updated at : 22 Nov 2019 4:15 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रातू रोड से धुर्वा के बीच गुरुवार को 15 सिटी बसें चलीं. इससे यात्रियों को काफी राहत मिली. ज्ञात हो कि 18 नवंबर को सिटी बस ऑपरेटर ने इस रूट पर चलनेवाली सभी 25 सिटी बसों को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था. इस कारण रातू रोड से धुर्वा गोल चक्कर के […]
विज्ञापन
रांची : रातू रोड से धुर्वा के बीच गुरुवार को 15 सिटी बसें चलीं. इससे यात्रियों को काफी राहत मिली. ज्ञात हो कि 18 नवंबर को सिटी बस ऑपरेटर ने इस रूट पर चलनेवाली सभी 25 सिटी बसों को नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था. इस कारण रातू रोड से धुर्वा गोल चक्कर के बीच अचानक से सिटी बसों का परिचालन बंद हो गया था.
इसके बाद निगम ने चालकों को प्रतिदिन के हिसाब से भाड़ा पर बस देकर परिचालन शुरू कराया. निगम का कहना है कि एक-दो दिनों में इस रूट में पहले की तरह 25 सिटी बसें चलने लगेंगी. चुनाव खत्म होने के बाद रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन सिटी बसों का परिचालन करेगा. स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन रांची में 250 सिटी बसें चलाने की योजना बना रहा है. शहर के अंदर से लेकर रिंग रोड तक इन बसों का परिचालन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




