रांची :मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी का, लालू प्रसाद की जमानत पर आज होगी सुनवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में 22 नवंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की अोर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. पिछली सुनवाई के दाैरान सीबीआइ की अोर से शपथ पत्र दायर करने के लिए समय लिया गया था. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में 22 नवंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की अोर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. पिछली सुनवाई के दाैरान सीबीआइ की अोर से शपथ पत्र दायर करने के लिए समय लिया गया था.
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने जमानत याचिका दायर की है. सीबीआइ की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद को दुमका कोषागार से अवैध निकासी के आरसी-38ए/96 मामले में सजा सुनायी है. लालू प्रसाद ने हाइकोर्ट में अपील याचिका दायर कर सजा को चुनाैती दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










