रांची : डोरंडा में निगम ने चलाया सफाई अभियान

Updated at : 15 Nov 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : डोरंडा में निगम ने चलाया सफाई अभियान

रांची : डोरंडा निवासी एक व्यक्ति की मौत बुधवार को डेंगू से हो गयी थी. इस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन की नींद खुली. गुरुवार की सुबह निगम के अधिकारी डोरंडा पहुंचे और गलियों का जायजा लिया. बजबजाती नालियां व जगह-जगह कूड़े का ढेर देखने के बाद दिन भर डोरंडा क्षेत्र में सफाई अभियान […]

विज्ञापन

रांची : डोरंडा निवासी एक व्यक्ति की मौत बुधवार को डेंगू से हो गयी थी. इस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन की नींद खुली. गुरुवार की सुबह निगम के अधिकारी डोरंडा पहुंचे और गलियों का जायजा लिया. बजबजाती नालियां व जगह-जगह कूड़े का ढेर देखने के बाद दिन भर डोरंडा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान वर्षों से जाम नालियों की सफाई की गयी. जलजमाव व गंदगी के ऊपर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. डोरंडा क्षेत्र में दिन भर फॉगिंग मशीन से छिड़काव किया गया. मोहल्ले की नालियों में स्प्रे किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola