झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : नक्सली कुंदन पाहन तमाड़ से लड़ेगा चुनाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Nov 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोपी नक्सली कुंदन पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मिल गयी है. वह तमाड़ से चुनाव लड़ेगा. सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार ने नक्सली कुंदन पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी. कुंदन पाहन पर तीन […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोपी नक्सली कुंदन पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मिल गयी है. वह तमाड़ से चुनाव लड़ेगा. सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार ने नक्सली कुंदन पाहन को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी. कुंदन पाहन पर तीन जिलों रांची, खूंटी व चाईबासा में 120 से अधिक मामले दर्ज हैं.
कुंदन पाहन के वकील ईश्वर दयाल किशाेर ने एनआइए की विशेष अदालत में पिछले शुक्रवार को आवेदन दिया था, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई. श्री किशोर ने बताया कि कुंदन पाहन ने जनसेवा के उद्देश्य से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है. इसके लिए एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत में आवेदन दाखिल किया गया था. कुंदन पाहन ने 15 नवंबर को नामांकन की लिए तारीख तय की है.
राजा पीटर को भी चुनाव लड़ने की इजाजत दे चुकी है अदालत
इससे पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के आरोपी पूर्व विधायक राजा पीटर ने कोर्ट से चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी थी. अदालत ने उन्हें भी इजाजत दे दी है. उसके बाद राजा पीटर 12 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे. भाकपा माओवादी के झारखंड रीजनल कमेटी के सचिव कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. कुंदन पाहन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से पिछले महीने हजारीबाग ओपेन जेल में शिफ्ट किया गया है, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा है.
कांग्रेस : हटिया से अजयनाथ शाहदेव प्रत्याशी
विस सीट प्रत्याशी
खिजरी राजेश कच्छप
हटिया अजयनाथ शाहदेव
कांके राजीव कुमार
पाकुड़ आलमगीर आलम
जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी
जरमुंडी बादल पत्रलेख
महगामा दीपिका पांडेय सिंह
बरही उमाशंकर अकेला
बड़कागांव अंबा प्रसाद साहू
हजारीबाग डॉ आरसी प्रसाद मेहता
जमुआ डॉ मंजू कुमारी
बेरमो राजेंद्र प्रसाद सिंह
बोकारो संजय सिंह
धनबाद मन्ना मल्लिक
झरिया पूर्णिमा नीरज सिंह
बाघमारा जलेश्वर महतो
जमशेदपुर प बन्ना गुप्ता
सिमडेगा भूषण बाड़ा
कोलेबीरा नमन विक्सल कोंगारी
आम आदमी पार्टी : 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विस सीट प्रत्याशी
कोडरमा डॉ संतोष मानव
डालटनगंज अभय सिंह चेरो
विश्रामपुर डॉ मशरुर अहमद खान
हुसैनाबाद कन्हैया विश्वकर्मा
भवनाथपुर राजेंद्र पासवान
घाटशिला सुभाष समद
जमेशपुर (प) शंभु नाथ चौधरी
मझगांव रोशनी सिंकू
मनोहरपुर मुनि लाल सुरीन
रांची राजन कुमार सिंह
हटिया आलोक शरण प्रसाद
बोकारो हरेंद्रनाथ चौबे
नाला हेमकांत ठाकुर
दुमका मीरू हांसदा
गढ़वा उमा देवी
जदयू : 11 सीटों पर उम्मीदवार दिया
विस सीट प्रत्याशी
बिशुनपुर कृपा लता सिंह
मनिका बुद्धेश्वर उरांव
पांकी सुशील कुमार मंगलम
विश्रामपुर ब्रह्मदेव प्रसाद
छत्तरपुर पूर्व मंत्री सुधा चौधरी
हुसैनाबाद आदित्य चंदेल
गढ़वा पतंजलि केशरी
भवनाथपुर शकुंतला जायसवाल
गुमला प्रदीप उरांव
लोहरदगा दीपक उरांव
डाल्टेनगंज शैलेंद्र कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




