लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD ने झारखंड में पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने झारखंड विधानसभा के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें भाजपा से पांच माह पूर्व राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हैं. उन्हें चतरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है. राजद के प्रदेश अध्यक्ष […]
रांची : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने झारखंड विधानसभा के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें भाजपा से पांच माह पूर्व राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हैं. उन्हें चतरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि राजद को महागठबंधन में सात सीटें मिली हैं, जिनमें से पांच पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है.
सूची के अनुसार, राजद ने सत्यानंद भोक्ता के अलावा पूर्व विधायक संजय सिंह यादव को हुसैनाबाद विधानसभा सीट से, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को देवघर सीट से, संजय प्रसाद यादव को गोड्डा सीट से तथा विजय राम को छतरपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं कांग्रेस के साथ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बने महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल को कुल सात सीटें मिली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










