इस बार बनेगी झाविमो की सरकार : मरांडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस पार्टी के गुमला जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा अपने समर्थकों के साथ झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) में शामिल हो गये. जिले की तीन विधानसभा सीटें झामुमो के खाते में जाने के बाद श्री तिग्गा ने बाबूलाल की पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए झाविमो का दामन थाम लिया. झाविमो के केंद्रीय कार्यालय में रविवार […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस पार्टी के गुमला जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा अपने समर्थकों के साथ झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) में शामिल हो गये. जिले की तीन विधानसभा सीटें झामुमो के खाते में जाने के बाद श्री तिग्गा ने बाबूलाल की पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए झाविमो का दामन थाम लिया. झाविमो के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में श्री मरांडी ने सभी नये सदस्यों का स्वागत किया. श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर है.
राज्य की जनता झाविमो को उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है. उन्होंने कहा कि इस बार झाविमो की सरकार बनेगी. रघुवर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता गोलबंद हो चुकी है. मौके पर पार्टी महासचिव खालिद खलील, केंद्रीय सचिव सुरेश साव, केंद्रीय प्रवक्ता अशोक वर्मा, तौहीद आलम, जितेंद्र वर्मा, बल्कु उरांव,सूरज टोप्पो सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे.
झाविमो के साथ आने वाले : झाविमो का दामन थामने वालों में राजनील तिग्गा के साथ राजीव रंजन महतो, रूपेश कुमार, सीता देवी, दीपक कुमार, विनोद यादव, जय सिंह, मो. पप्पू, संजय कुमार, रफी अली, मो सादाब व संजय तिर्की सहित अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










