Ranchi : पलामू के यात्री के बैग में था कारतूस, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पलामू के एक व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने पकड़ा है. इस यात्री के बैग से एक जिंदा कारतूस मिला है. जिस यात्री के बैग से कारतूस बरामद हुआ है, उसका नाम अखिलेश सिंह है. बैग में कारतूस मिलने के बाद सीआइएसएफ […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पलामू के एक व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने पकड़ा है. इस यात्री के बैग से एक जिंदा कारतूस मिला है. जिस यात्री के बैग से कारतूस बरामद हुआ है, उसका नाम अखिलेश सिंह है.
बैग में कारतूस मिलने के बाद सीआइएसएफ ने अखिलेश सिंह को पकड़ लिया. पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि गलती से उनके बैग में कारतूस छूट गया था. उनके पास लाइसेंसी हथियार है, जिसका यह कारतूस है. हालांकि, एयरपोर्ट पर वह हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा पाये.
अखिलेश ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि लाइसेंस घर पर है. बताया गया है कि लाइसेंस मंगाया जा रहा है. इधर, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एकता सिंह ने बताया कि यदि अखिलेश सिंह लाइसेंस नहीं दिखा पाये, तो उन्हें एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया जायेगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




