लोकसभा चुनाव में 22 विधायक अपने क्षेत्र में ही पिछड़ गये थे, कई ने बदल लिया पाला

Updated at : 07 Nov 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 22 विधायक अपने क्षेत्र में ही पिछड़ गये थे, कई ने बदल लिया पाला

सुनील चौधरी स्पीकर और मंत्री भी अपने क्षेत्र में नहीं दिला सके थे पार्टी प्रत्याशी को बढ़त रांची : लोकसभा चुनाव -2019 में राज्य के 22 विधायक अपनी पार्टी या गठबंधन को बढ़त नहीं दिला सके थे. यानी अपने ही क्षेत्र में वे पिछड़ गये थे. जबकि लोकसभा चुनाव में खास कर भाजपा के विधायकों […]

विज्ञापन
सुनील चौधरी
स्पीकर और मंत्री भी अपने क्षेत्र में नहीं दिला सके थे पार्टी प्रत्याशी को बढ़त
रांची : लोकसभा चुनाव -2019 में राज्य के 22 विधायक अपनी पार्टी या गठबंधन को बढ़त नहीं दिला सके थे. यानी अपने ही क्षेत्र में वे पिछड़ गये थे. जबकि लोकसभा चुनाव में खास कर भाजपा के विधायकों को स्पष्ट कहा गया था कि विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिए, तो अपनी सीट से पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करें.
यानी अपने विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार को वोटों में बढ़त दिलायें. पर आंकड़ों को देखे तो भाजपा, कांग्रेस, झाविमो, झामुमो समेत 22 विधायक ऐसे हैं, जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गये थे. इनमें कुछ मंत्री भी शामिल हैं. हालांकि अब ये सारे विधायक टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं. कुछ विधायकों का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव की परिस्थिति अलग-अलग होती है.
कई विधायकों ने तो पाला ही बदल लिया : लोहरदगा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत अपने पार्टी प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में बढ़त नहीं दिला सके थे.
वहां भाजपा ने बढ़त हासिल की. अब सुखदेव भगत भाजपा में ही शामिल हो गये. इसी तरह बहरागोड़ा से झामुमो के विधायक कुणाल षाड़ंगी भी झामुमो को बढ़त नहीं दिला सके. वहां से भी भाजपा के उम्मीदवार को बढ़त मिली थी. अब कुणाल षाड़ंगी भी भाजपा में शामिल हो गये. पलामू लोकसभा की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से बसपा के शिवपूजन मेहता विपक्षी दलों को वोट नहीं दिला सके थे. वह एनडीए में ही शामिल हो गये.
इसी तरह बरही से कांग्रेस विधायक मनोज यादव व मांडू से झामुमो के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के क्षेत्र में भाजपा ने लीड ली थी. दोनों ही वर्तमान में भाजपा में ही शामिल हो गये हैं.
ठीक छह माह बाद हो रहा चुनाव : लोकसभा चुनाव के ठीक छह माह बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहा है. ऐसे में जो विधायक पिछड़ गये थे, वह कितना सफल हो पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. कुछ विधायकों ने पाला ही बदल लिया है ऐसे में चुनाव और रोमांचक होने की उम्मीद है.
अब विधानसभा चुनाव में टिकट की हो रही है दावेदारी
मंत्री भी पिछड़े थे : खूंटी लोकसभा सीट से खूंटी विधानसभा के विधायक व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा भी भाजपा को बढ़त नहीं दिला सके थे. सिमडेगा की भाजपा विधायक विमला प्रधान भी पिछड़ गयी थीं.
तो दूसरी ओर खरसावां से झामुमो के विधायक दशरथ गगराई भी गठबंधन दल को बढ़त नहीं दिला सके थे. इस सीट से भाजपा को बढ़त मिली थी. खूंटी लोकसभा सीट चर्चित सीट रही, यहां से केंद्रीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा काफी मुश्किल से जीत सके थे.
विधानसभा अध्यक्ष भी नहीं दिला सके थे लीड : दूसरी ओर लोहरदगा लोकसभा सीट की सिसई विधानसभा सीट से विधायक विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव हैं.
वह भी अपनी पार्टी भाजपा के उम्मीदवार सुदर्शन भगत को लीड नहीं दिला सके थे. भाजपा के विधायक शिवशंकर उरांव भी गुमला विधानसभा से लीड नहीं दिला सके थे. हालांकि सुदर्शन भगत इस सीट को जीतने में सफल रहे. दूसरी ओर उनके खिलाफ खड़े कांग्रेस के सुखदेव भगत विधायक भी हैं.
पर वह अपनी सीट लोहरदगा में ही भाजपा से पिछड़ गये थे. गोड्डा लोकसभा सीट से प्रत्याशी और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव भी अपनी सीट से लीड नहीं ले सके थे. माले विधायक राजकुमार यादव कोडरमा लोकसभा सीट से माले के प्रत्याशी थे. पर वह अपनी ही सीट में भाजपा से पिछड़ गये. दुमका लोकसभा सीट से भी शिबू सोरेन की बहु और जामा की विधायक सीता सोरेन पिछड़ गयी थीं.
लोकसभा चुनाव -2019 में कौन-कौन विधायक अपने ही क्षेत्र में पिछड़े
विधानसभा विधायक/पार्टी किससे पिछड़े
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
गुमला शिवशंकर उरांव/भाजपा सुखदेव भगत/कांग्रेस
सिसई दिनेश उरांव/भाजपा सुखदेव भगत/कांग्रेस
लोहरदगा सुखदेव भगत/कांग्रेस सुदर्शन भगत/भाजपा
दुमका लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
नाला रवींद्र नाथ महतो/झामुमो सुनील सोरेन/भाजपा
जामा सीता सोरेन/झामुमो सुनील सोरेन/भाजपा
राजमहल लोकसभा क्षेत्र(झामुमो)
बोरियो ताला मरांडी/भाजपा विजय हांसदा/झामुमो
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
जरमुंडी बादल पत्रलेख/कांग्रेस निशिकांत दूबे/भाजपा
पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव/झाविमो निशिकांत दूबे/भाजपा
चतरा लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
पांकी सत्येंद्र नाथ तिवारी/कांग्रेस सुनील सिंह/भाजपा
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
धनवार राजकुमार यादव/माले अन्नपूर्णा देवी/भाजपा
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र(एनडीए)
डुमरी जगरनाथ महतो/झामुमो चंद्रप्रकाश चौधरी/आजसू
गोमिया बबिता देवी/झामुमो चंद्रप्रकाश चौधरी/आजसू
धनबाद लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
निरसा अरुप चटर्जी/मासस पीएन सिंह/भाजपा
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी/झामुमो विद्युतवरण महतो/भाजपा
सिंहभूम संसदीय क्षेत्र(कांग्रेस)
सरायकेला चंपई सोरेन/झामुमो लक्ष्मण गिलुवा/भाजपा
पलामू लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
हुसैनाबाद शिवपूजन मेहता/बसपा बीडी राम/भाजपा
खूंटी लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
खूंटी नीलकंठ सिंह मुंडा/भाजपा कालीचरण मुंडा/कांग्रेस
खरसावां दशरथ गगराई/झामुमो अर्जुन मुंडा/भाजपा
सिमडेगा विमला प्रधान/भाजपा कालीचरण मुंडा/कांग्रेस
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र(भाजपा)
बरही मनोज यादव/कांग्रेस जयंत सिन्हा/भाजपा
बड़कागांव निर्मला देवी/कांग्रेस जयंत सिन्हा/भाजपा
मांडू जयप्रकाश भाई पटेल/झामुमो जयंत सिन्हा/भाजपा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola