ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झाविमो से जुड़ने लगे बागी, पूर्व विधायक बोबोंगा व सुशीला बारला ने थामा दामन

Updated at : 06 Nov 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : झाविमो से जुड़ने लगे बागी, पूर्व विधायक बोबोंगा व सुशीला बारला ने थामा दामन

रांची : बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच झाविमो से विभिन्न दलों के बागी जुड़ने लगे है़ं मंगलवार को कोल्हान क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने झाविमो का दामन थामा़ झामुमो नेता व जगन्नाथपुर से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुशील बारला, आंदोलनकारी नरेश चंद्र मुर्मू, हरमोहन महतो, घाटशिला की डा सुनीता सोरेन, पोटका […]

विज्ञापन
रांची : बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच झाविमो से विभिन्न दलों के बागी जुड़ने लगे है़ं मंगलवार को कोल्हान क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने झाविमो का दामन थामा़ झामुमो नेता व जगन्नाथपुर से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुशील बारला, आंदोलनकारी नरेश चंद्र मुर्मू, हरमोहन महतो, घाटशिला की डा सुनीता सोरेन, पोटका की पंचायत समिति सदस्य, बबलू सरदार सहित कई लोगों ने झाविमो की सदस्यता ली़
झाविमो कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में शामिल होनेवालों का स्वागत किया मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि झाविमो अपने पुराने रंग में लौट चुका है झाविमो के अस्तित्व को मिटाने का सपना देखनेवालों को जनता इस बार चुनाव में धूल चटा देगी़ पूरे झारखंड में झाविमो की लहर चल रही है
जनता समझ चुकी है कि केवल कंघी ही झारखंड प्रदेश को संवारने में सक्षम है़ उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन राज्य की जनता के साथ है़ हमने अपने 28 माह के मुख्यमंत्रित्व काल में ऐतिहासिक काम किया है़ं हमारे पास विकास का पूरा खाका तैयार है़ अवसर मिला तो पांच साल में झारखंड को देश भर में अव्वल राज्य बना कर दिखा देंगे़ मौके पर तौहीद आलम, आशोक वाजपेयी सहित कई लोग मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola