झारखंड विधानसभा चुनाव : 20 गुना बढ़ गये करोड़पति विधायक, जानें 2014 में चुने गये विधायकों का ब्योरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Nov 2019 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

शकील अख्तर राज्य गठन के बाद कई लखपति विधायक करोड़पति बन गये रांची : झारखंड गठन के बाद विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है. अलग राज्य बनने के बाद 2005 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ. इसमें दो करोड़पति विधायक बने. 2009 के विधानसभा चुनाव में करोड़पति विधायकों की संख्या […]
विज्ञापन
शकील अख्तर
राज्य गठन के बाद कई लखपति विधायक करोड़पति बन गये
रांची : झारखंड गठन के बाद विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है. अलग राज्य बनने के बाद 2005 में पहला विधानसभा चुनाव हुआ. इसमें दो करोड़पति विधायक बने. 2009 के विधानसभा चुनाव में करोड़पति विधायकों की संख्या दो से बढ़ कर 24 हो गयी. 2014 विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या 21 से बढ़ कर 41 हो गयी. इस तरह सिर्फ 10 साल के अंदर करोड़पति विधायकों की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई.
विधायकों की संपत्तियों के आंकड़ों के विश्लेषण से इस बात की जानकारी मिलती है कि राज्य गठन के बाद कई लखपति विधायक करोड़पति बन गये. वर्ष 2005 में चुने गये 81 विधायकों में दिनेश षाड़ंगी और थामस हांसदा ही करोड़पति थे.
चुनाव आयोग को दिये गये ब्योरे के हिसाब से उस वक्त सबसे अमीर विधायक दिनेश षाड़ंगी थे. उनके पास कुल 1.36 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. 2005 में चुने गये दूसरे करोड़पति विधायक थॉमस हांसदा के पास 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. 2009 के विधानसभा चुनाव में करोड़पति विधायकों की संख्या दो से बढ़ कर 21 हो गयी.
2009 के करोड़पति विधायकों में सबसे ज्यादा संपत्ति हजारीबाग से कांग्रेस के विधायक सौरभ नारायण के पास थी. चुनाव के समय आयोग को दिये गये ब्योरे के हिसाब से उनके पास कुल 9.49 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. इस मामले में दूसरे नंबर पर गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी थे. उनके पास 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. 2009 के चुनाव में विधानसभा पहुंचे करोड़पति विधायकों में सबसे छोटे करोड़पति हेमलाल मुर्मू थे.
उनकी संपत्ति किसी तरह कुल एक करोड़ रुपये तक पहुंच गयी थी. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या 21 से बढ़ कर 41 हो गयी. 2014के चुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंचे मनीष जायसवाल की गिनती सबसे अमीर करोड़पति विधायकों में हुई. इनके पास कुल 18.26 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
2014 में चुने गये करोड़पति विधायकों का ब्योरा
नाम संपत्ति
मनीष जयसवाल 18.26
रघुनंदन मरांडी 15.75
आलमगीर आलम 6.23
सत्येंद्र नाथ तिवारी 5.65
राज पालिवार 5.48
निर्मला देवी 5.28
हेमंत सोरेन 3.50
स्टीफन मरांडी 3.48
सीता सोरेन 3.25
चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह 3.21
सरयू राय 3.13
योगेश्वर महतो 3.12
भानु प्रताप शाही 3.05
मनोज कुमार यादव 2.89
विदेश सिंह 2.70
नवीन जायसवाल 2.62
प्रकाश राम 2.47
फूलचंद मंडल 2.42
गीता कोड़ा 2.41
आलोक चौरसिया 2.40
निर्भय शाहाबादी 2.36
लुइस मरांडी 2.24
नलिन सोरेन 2.18
जयप्रकाश भोक्ता 1.98
जयप्रकाश पटेल 1.72
विमला प्रधान 1.70
राज सिन्हा 1.69
जय प्रकाश वर्मा 1.61
संजीव सिंह 1.53
नीलकंठ मुंडा 1.45
ढुल्लू महतो 1.43
अशोक कुमार 1.39
एनोस एक्का 1.39
राज किशोर महतो 1.27
रामचंद्र चंद्रवंशी 1.22
चंपई सोरेन 1.21
इरफान अंसारी 1.21
बिरंची नारायण 1.21
नागेंद्र महतो 1.03
मेनका सरदार 1.03
पौलुस सुरीन 1.02
2005 के करोड़पति विधायक
दिनेश षाड़ंगी 1.36
थामस हांसदा 1.25
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




