झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा के दिग्‍गज कर रहे मंथन, बनायी यूपीए से निबटने की रणनीति

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2019 6:21 AM

विज्ञापन

चुनाव प्रबंधन समिति की छह नवंबर को फिर बैठक रांची : भाजपा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है. सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसमें केंद्रीय और प्रदेश के आला नेताओं ने राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की. साथ ही यूपीए गठबंधन की चुनौतियों से […]

विज्ञापन
चुनाव प्रबंधन समिति की छह नवंबर को फिर बैठक
रांची : भाजपा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है. सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. इसमें केंद्रीय और प्रदेश के आला नेताओं ने राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की. साथ ही यूपीए गठबंधन की चुनौतियों से निबटने की रणनीति बनायी. मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में करीब आधे घंटे तक चली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, विधानसभा चुनाव के प्रभारी ओम माथुर सहित अन्य केंद्रीय नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की.
साथ ही वर्तमान परिस्थितियों, मुद्दों और अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की. सूचना के मुताबिक, चुनाव प्रबंधन समिति छह नवंबर को फिर बैठेगी. इसमें प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी. प्रदेश की ओर से प्रत्याशियों की सूची तैयार की जा रही है.
प्रदेश चुनाव समिति की ओर से भेजे गये नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी.बैठक में ये लोग भी थे मौजूद : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह, सह-प्रभारी रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रवींद्र राय, सुदर्शन भगत, श्याम नारायण दुबे, आरपी सिंह, राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश और केदार हाजरा व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola