झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा की तैयारी, बीएल संतोष पहुंचे रांची, माथुर व नंद किशोर आज चुनावी तैयारी का लेंगे जायजा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिनी प्रवास पर रविवार की शाम रांची पहुंचे. चार नवंबर को श्री संतोष राज्य में चल रहे भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे. पांच को आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ समन्वय […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दो दिनी प्रवास पर रविवार की शाम रांची पहुंचे. चार नवंबर को श्री संतोष राज्य में चल रहे भाजपा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे.
पांच को आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करेंगे. भाजपा के विधानसभा प्रभारी ओम माथुर व सह प्रभारी नंद किशोर यादव चार नवंबर को रांची पहुंचे रहे हैं. ये भी प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे. सूचना के मुताबिक 9-10 नवंबर को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है
इसमें पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशी के नाम पर मुहर लग सकती है़ 13 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है़ ऐसे में भाजपा दो दिन पूर्व पहले चरण के लिए सूची जारी कर सकती है़ गठबंधन पर बात के लिए सात नवंबर को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को दिल्ली बुलाया जा सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










