राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के 14 अधिकारियों का तबादला, कसमार के अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार बुंडू के सीओ बने

Updated at : 30 Oct 2019 3:00 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के 14 अधिकारियों का तबादला, कसमार के अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार बुंडू के सीओ बने

रांची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के 14 पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी. अधिसूचना में आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया है. हजारीबाग के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार को बरही का भूमि उप समाहर्ता […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के 14 पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है. बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी. अधिसूचना में आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू बताया गया है. हजारीबाग के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विनोद कुमार को बरही का भूमि उप समाहर्ता बनाया गया है. हजारीबाग के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा.

हजारीबाग सदर के अंचल अधिकारी रामा रविदास को बोकारो जिला के चंद्रपुरा का अंचल अधिकारी बनाया गया है. वहीं, चंद्रपुरा की अंचल अधिकारी दीप्ति प्रियंका कुजूर को गुमला जिला में स्थित कामडारा का अंचल अधिकारी बनाया गया है. इसी तरह चतरा जिला के टंडवा के अंचल अधिकारी को पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम भेज दिया गया है. चाईबासा सदर के अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो अब पलामू जिला के मनातु के अंचल अधिकारी होंगे.

बोकारो जिला के कसमार के अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार अब रांची के बुंडू के अंचल अधिकारी होंगे. बुंडू के अंचल अधिकारी राजीव कुमार बोकारो के कसमार में अंचल अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे. वहीं, दुमका जिला के जामा के अंचल अधिकारी अनूप कच्छप का तबादला चतरा जिला के टंडवा में कर दिया गया है. इसी तरह पलामू के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार को जामा का अंचल अधिकारी बनाया गया है.

रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी को गेल (GAIL) में सक्षम प्राधिकार के पद पर पदस्थापित किया गया है. गोड्डा जिला के बोआरीजोर में पदस्थापित अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता अब गिरिडीह जिला के बिरनी के अंचल अधिकारी होंगे. पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के अंचल अधिकारी गोपी उरांव अब चाईबासा सदर के अंचल अधिकारी हो गये हैं. गिरिडीह के जिला अवर निबंधक रामेश्वर प्रसाद सिंह बोकारो के जिला अवर निबंधक बनाये गये हैं. वहीं, बोकारो के जिला अवर निबंधक का तबादला गिरीडीह जिला अवर निबंधक के पद पर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola