कार्तिक उरांव जयंती : विभिन्न राजनीितक-सामाजिक संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 3:17 AM
रांची : तीन बार सांसद व एक बार विधायक रहे छोटानागपुर के काला हीरा के नाम से विख्यात और आदिवासियों के मसीहा स्वर्गीय कार्तिक उरांव को जयंती पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर लोगों ने झारखंड के निर्माण में स्वर्गीय उरांव के योगदान को याद किया और […]
रांची : तीन बार सांसद व एक बार विधायक रहे छोटानागपुर के काला हीरा के नाम से विख्यात और आदिवासियों के मसीहा स्वर्गीय कार्तिक उरांव को जयंती पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर लोगों ने झारखंड के निर्माण में स्वर्गीय उरांव के योगदान को याद किया और उनके अधूरे काम को पूरा करने का संकल्प लिया.
कार्तिक उरांव के सपनों को पूरा कर रही है सरकार : सीएम
रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा कार्तिक उरांव की जयंती पर राज्यवासियों की ओर से नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि कार्तिक उरांव का सपना था कि जनजातीय समाज अपनी परंपरा और संस्कृति बचा कर रखें.
वह हमेशा यह प्रयास करते रहे कि सामाजिक परंपरा बिखरने नहीं पाये. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने धार्मिक स्वतंत्रता कानून पारित किया है. अब जबरन या प्रलोभन देकर किसी का धर्म परिवर्तन कोई नहीं करा सकता है.
कांग्रेस नेताओं ने कार्तिक उरांव को किया याद, दी श्रद्धांजलिरांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से क्षेत्रीय कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती मंगलवार को कांग्रेस भवन में मनायी गयी. इसमें कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कार्तिक उरांव ने एक सफल राजनेता, अभियंता के साथ-साथ झारखंड आंदोलन के सूत्रधार के रूप में अग्रणी भूमिका निभायी. उन्होंने आदिवासियों को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के माध्यम से एकजुट कर राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया.
राष्ट्रीय विचारधारा के प्रतीक कार्तिक बाबू आम लोगों के हितों के लिए बराबर संघर्ष करते रहें. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता, रवींद्र सिंह, डॉ विनोद सिंह, नेली नाथन, विनंजय भारती बलकू, अमिताभ रंजन, प्रेम कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.
सरना समिति ने स्व उरांव के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया
रांची : स्व कार्तिक उरांव की 95 वीं जयंती केंद्रीय सरना समिति के लाइन टैंक रोड स्थित प्रधान कार्यालय में मनायी गयी. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ उपस्थित थे. केंद्रीय पाहन, जगलाल पाहन ने स्व कार्तिक उरांंव के चित्र पर माल्यार्पण किया व उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला़ केंद्रीय सरना समिति की स्थापना के लिए उनके प्रति आभार भी जताया़ इस अवसर पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि कार्तिक उरांव के अधूरे कार्यों को यथा शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










