रांची : भाजपा नेताओं ने लघु सिंचाई कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को राज्य के लघु सिंचाई कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया़ राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने वार्ता की. मौके पर महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी़ इस पर विधि सम्मत […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को राज्य के लघु सिंचाई कर्मचारियों का धरना समाप्त कराया़ राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने वार्ता की. मौके पर महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी़ इस पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी़ श्री प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों की नियुक्ति भी सरकार की नीतियों के कारण ही स्थायी हुई थी़ अब प्रदेश चुनाव की ओर जा रहा है़
कुछ ही दिनों में आचार संहिता लग जायेगी़ ऐसे में सरकार की भी बाध्यता है़उन्होंने कर्मचारी नेताओं को आश्वस्त किया कि वे राज्य हित में पुनः भाजपा के नेतृत्व एनडीए की मजबूत सरकार बनाने में सहयोग करे़ं कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की़ संघ की ओर से अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री नंदकिशोर राय वार्ता में शामिल हुए़ भाजपा प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव व शिवपूजन पाठक शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










