विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा ने हर दिल में जगह बनायी है सबके लिए काम किया है : सीपी सिंह
Updated at : 24 Oct 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

जनशक्ति मजदूर यूनियन के ललित ओझा भाजपा में हुए शामिल, राजद-आजसू के कार्यकर्ताओं ने भी ली सदस्यता रांची : मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि केंद्र और राज्य की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है़ भाजपा ने हर दिल में जगह बनायी है़ श्री सिंह बुधवार को पार्टी कार्यालय […]
विज्ञापन
जनशक्ति मजदूर यूनियन के ललित ओझा भाजपा में हुए शामिल, राजद-आजसू के कार्यकर्ताओं ने भी ली सदस्यता
रांची : मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि केंद्र और राज्य की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है़ भाजपा ने हर दिल में जगह बनायी है़ श्री सिंह बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़
मौके पर जन शक्ति मजदूर यूनियन सह ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित ओझा ने भाजपा का दामन थामा़ श्री ओझा के साथ राजद-आजसू के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली़ मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने सबको मुख्यधारा में जोड़ कर झारखंड को स्वावलंबी बनाया है़
सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां परिवारवाद नही है़ एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है़ सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, महामंत्री दीपक प्रकाश ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




