ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : दीपावली के तुरंत बाद हो सकती है चुनावों की घोषणा

Updated at : 23 Oct 2019 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : दीपावली के तुरंत बाद हो सकती है चुनावों की घोषणा

रांची : झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा दीपावली के तुरंत बाद हो सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने कहा है कि 28 या 29 अक्टूबर को झारखंड में आचार संहिता लागू हो सकती है. 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो जायेगा. इसलिए इससे पहले चुनाव कराना जरूरी है. […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा दीपावली के तुरंत बाद हो सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने कहा है कि 28 या 29 अक्टूबर को झारखंड में आचार संहिता लागू हो सकती है. 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो जायेगा. इसलिए इससे पहले चुनाव कराना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhandelection2019 : चुनाव की घोषणा से पहले ही विपक्ष को बड़ा झटका, सुखदेव, भानु, जेपी सहित पांच MLA भाजपा में शामिल

सूत्र बता रहे हैं कि चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव से जुड़ा प्रशिक्षण पदाधिकारियों को दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 28 या 29 अक्टूबर को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी. इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें : VIDEO:Jharkhand विधानसभा चुनाव 2019 में तबाही का नक्सली प्लान, जुटा रहे विस्फोटकों का जखीरा

प्रदेश के मुख्य सचिव ने कम से कम तीन चरणों में चुनाव कराने की सलाह चुनाव आयोग को दी है. वहीं, झारखंड पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से राज्य के चुनाव चार चरणों में होने चाहिए. ज्ञात हो कि नक्सल प्रभावित झारखंड में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola