वाह रोहित! जड़े 17 छक्के बनाया रिकॉर्ड, एक टेस्ट सीरीज में इतने छक्के लगानेवाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
Updated at : 20 Oct 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : घरेलू ग्राउंड पर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है. शनिवार को उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 117 रन की पारी खेली. यह इस सीरीज में उनका तीसरा शतक है. इसके साथ ही रोहित एक टेस्ट सीरीज में 17 छक्का लगानेवाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी […]
विज्ञापन
रांची : घरेलू ग्राउंड पर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है. शनिवार को उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 117 रन की पारी खेली. यह इस सीरीज में उनका तीसरा शतक है.
इसके साथ ही रोहित एक टेस्ट सीरीज में 17 छक्का लगानेवाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गये हैं. जेएससीए स्टेडियम में बारिश के कारण मैच रोके जाने तक रहाणे 83 रन बना कर नाबाद थे. भारत ने तीन विकेट पर 224 रन बना लिये थे.
एक टेस्ट सीरीज में इतने छक्के लगानेवाले
दुनिया के पहले बल्लेबाज
खिलाड़ी छक्के
रोहित शर्मा 17
हेटमायर15
छठा शतक जड़ा रोहित ने कैरियर का, सारे शतक घरेलू धरती पर जड़े हैं
रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गये हैं, सबसे अधिक सुनील गावस्कर ने चार शतक जड़े हैं
05 शतक भारतीय ओपनर इस सीरीज में लगा चुके हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




