बालीडीह : मौर्य एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालीडीह :हटिया गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027) ट्रेन की बोगी संख्या एस-छह और दो जनरल कोच में बिजली नहीं रहने से त्रस्त यात्रियों ने बोकारो स्टेशन पर जम कर हंगामा किया. बोकारो स्टेशन पर पांच बार चैन पुलिंग की गयी. यात्रियों की शिकायत थी कि रांची और मुरी स्टेशन में शिकायत करने के बाद भी गड़बड़ी […]
विज्ञापन
बालीडीह :हटिया गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027) ट्रेन की बोगी संख्या एस-छह और दो जनरल कोच में बिजली नहीं रहने से त्रस्त यात्रियों ने बोकारो स्टेशन पर जम कर हंगामा किया. बोकारो स्टेशन पर पांच बार चैन पुलिंग की गयी. यात्रियों की शिकायत थी कि रांची और मुरी स्टेशन में शिकायत करने के बाद भी गड़बड़ी दुरुस्त नहीं की गयी. ट्रेन में बैठे यात्रियों को अंधेरे और गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
बोकारो में हंगामे के बाद बगल वाली बोगी से कनेक्ट कर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी, तब जाकर यात्रियों ने रात 8:30 ट्रेन को रवाना होने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










