साड़ी, शर्ट-पैंट का टेंडर खुला पर अब तक फाइनल नहीं

Updated at : 06 Oct 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
साड़ी, शर्ट-पैंट का टेंडर खुला पर अब तक फाइनल नहीं

रांची : श्रम विभाग ने राज्य के मजदूरों को साड़ी और शर्ट-पैंट बांटने के लिए टेंडर खोल दिया है. टेंडर 30 सितंबर को ही खोला गया, लेकिन अब तक टेंडर फाइनल नहीं हुआ. टेंडर में पांच कंपनियों ने मजदूरों को साड़ी और शर्ट-पैंट का कपड़ा उपलब्ध कराने में रुचि दिखायी है. टेंडर कमेटी ने सभी […]

विज्ञापन

रांची : श्रम विभाग ने राज्य के मजदूरों को साड़ी और शर्ट-पैंट बांटने के लिए टेंडर खोल दिया है. टेंडर 30 सितंबर को ही खोला गया, लेकिन अब तक टेंडर फाइनल नहीं हुआ. टेंडर में पांच कंपनियों ने मजदूरों को साड़ी और शर्ट-पैंट का कपड़ा उपलब्ध कराने में रुचि दिखायी है. टेंडर कमेटी ने सभी कंपनियों की विस्तृत जानकारी सचिव को दे दी है. कागजातों के मूल्यांकन के बाद टेंडर फाइनल किया जायेगा.

आठ लाख महिला-पुरुष मजदूरों के बीच होना है वितरण : झारखंड राज्य भवन और अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में निबंधित करीब चार लाख पुरुष मजदूरों को शर्ट-पैंट दिया जायेगा. वहीं, चार लाख महिला कामगारों को साड़ी दी जायेगी.
शर्ट के लिए पॉलिएस्टर कॉटन का 2.25 मीटर और पैंट के लिए पॉलिएस्टर का 1.20 मीटर कपड़ा उपलब्ध कराया जायेगा. सभी जिलों में मजदूरों के लिए कपड़े भेजे जायेंगे. मजदूरों को कपड़े नि:शुल्क दिये जायेंगे, लेकिन सिलाई का पैसा कामगारों को खुद ही देना होगा.
कहां कितने मजदूरों को मिलेगा शर्ट-पैंट का कपड़ा
रांची में निबंधित 16,716 मजदूरों, खूंटी में 6,169, लोहरदगा में 3,228, गुमला में 6,001, सिमडेगा में 3,813, पलामू में 25,209, गढ़वा में 8,268, लातेहार में 7,110, हजारीबाग में 35,614, गिरिडीह में 19,574, चतरा में 19,009, कोडरमा में 20,609, रामगढ़ में 15,767, बोकारो में 16,707, बोकारो थर्मल में 17,205, धनबाद में 30,254, पूर्वी सिंहभूम में 19,365, पश्चिमी सिंहभूम में 3,211, सरायकेला-खरसावां में 15,075, दुमका में 21,534, देवघर में 22,792, जामताड़ा में 4,754, गोड्डा में 9,574 व पाकुड़ में 13,169 मजदूरों को नि:शुल्क कपड़ा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola