रांची : नक्सलियों को खत्म करें : राय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीआरपीएफ के अफसरों को झारखंड से नक्सलियों के सफाये पर काम करने का टास्क दिया है. वहीं, नक्सल अभियान में झारखंड पुलिस के साथ सीआरपीएफ के तालमेल पर भी संतोष व्यक्त किया. श्री राय मंगलवार को मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ […]
विज्ञापन
रांची : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीआरपीएफ के अफसरों को झारखंड से नक्सलियों के सफाये पर काम करने का टास्क दिया है. वहीं, नक्सल अभियान में झारखंड पुलिस के साथ सीआरपीएफ के तालमेल पर भी संतोष व्यक्त किया. श्री राय मंगलवार को मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे.
करीब 45 मिनट की बैठक के दौरान मंत्री ने सीआरपीएफ जवानों के ट्रेनिंग सेंटर, वर्किंग प्रणाली और जवानों को दी जाने वाली सुविधा की भी जानकारी ली. वहीं आनेवाले विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कराने में सीआरपीएफ योगदान को लेकर भी दिशा निर्देश दिया. हालांकि मंत्री मीडिया से रूबरू नहीं हुए. उनकी जगह झारखंड चैप्टर के आइजी संजय आनंद लाठकर ने उपरोक्त जानकारी दी. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनने के बाद श्री राय की झारखंड में तैनात सीआरपीएफ के अफसरों के साथ पहली बैठक थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










