भारत में PM मोदी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं MS धौनी, महिलाओं में मेरीकॉम

नयी दिल्लीःपूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ‘माही’ भले क्रिकेट के मैदान से दूर हों, लेकिन इसके बाद भी वे सुर्खियों में आ गए हैं. धौनी ने कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मात देकर भारत में सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची में दूसरा […]
नयी दिल्लीःपूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ‘माही’ भले क्रिकेट के मैदान से दूर हों, लेकिन इसके बाद भी वे सुर्खियों में आ गए हैं. धौनी ने कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मात देकर भारत में सबसे लोकप्रिय लोगों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
यूगोव (YouGov) की ओर से कराए सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे चहेते भारतीयों में शीर्ष स्थान पर हैं और उनके बाद दो बार के विश्व विजेता कप्तान धौनी हैं. सर्वे में 41 देशों के करीब 42000 लोगों को शामिल किया गया, जिसमें देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय (चर्चित) पुरुष और महिलाओं का अलग-अलग चयन किया गया. एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे चर्चित पुरुष हैं, तो वहीं छह बार की विश्व चैम्पियन दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम देश की सबसे प्रशंसनीय महिला मानी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










